Spread the love
0
(0)

ट्रेन में यात्रा करना किसे पसंद नहीं होता। यात्रा करते समय बाहर का नज़ारा देखना, तरह तरह के लोगों से परिचय होना, यात्रा को और भी यादगार तथा रोमांचक बना देता है। ट्रेन में समय बिताने का सबसे अच्छा तरीक़ा है अपने डिब्बे में सह-यात्रियों से बात करना। कई बार आपके साथ यात्रा करने वाले लोग अलग-अलग जगहों से होते हैं और उनसे बात करके आप वहां की संस्कृति भी सीख सकते हैं। 

परंतु ज़रूरी नहीं कि हर यात्री व्यवहारिक हो और अनजान शख़्स से बात करने में रुचि रखता हो। जब यात्रा एक दिन से ज़्यादा की हो, तो ट्रेन में समय काटना मुश्किल हो जाता है। और समय बिताने का सबसे आसान तरीक़ा होता है गेम खेलना। हममें से अधिकांश लोग यही करते हैं! 

आजकल तो पोर्टेबल गेमिंग सिस्टम और सेल फोन पर एक से बढ़कर एक गेम उपलब्ध हैं। अगर अपने मोबाइल ऐप्स से बोर हो जाएं, तो आप एनालॉग गेम्स का विकल्प चुन सकते हैं। शतरंज और लूडो जैसे छोटे फोल्ड-अवे बोर्ड साथ ले जा सकते हैं और साथी यात्रियों के साथ खेल सकते हैं। ट्रेन के सफ़र में ताश खेलना भी मज़ेदार होता है।

कुछ ऐसे गेम्स, जो ट्रेन यात्रा को बनाएं मज़ेदार

आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खेलों के बारे में, जो आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनो तरह से खेल सकते हैैं।

लूडो

लूडो गेम आप ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खेल सकते हैं। चूंकि ये फोल्ड-अवे होता है, तो आप इसे अपने लगेज के साथ आराम से ले जा सकते है।

शतरंज

Games like chess and ludo in Indian Railways while traveling

शतरंज दिमाग़ से खेला जाने वाला एक अनोखा गेम है। इसे भी ऑफ़लाइन या ऑनलाइन दोनों प्रकार से खेल सकते हैं।

टेंपल रन

मोबाइल टेक्नोलॉजी का यह फ़ेमस गेम है। अधिकतर लोगों को यह पसंद आता है। 

क्रॉसवर्ड पहेलियां

क्रॉसवर्ड, पहेलियां या संगीत का खेल खेला जा सकता हैै।

आप अनुमान लगाने वाले खेल, अवलोकन खेल, बिंगो, शब्द और स्मृति खेल आदि भी खेल सकते हैं। यदि आपके पास लैपटॉप है, तो आप अपने लैपटॉप पर भी गेम खेल सकते हैं।

Order Food in train delivered to your seat

अकसर घर में खेल खेलते समय या कोई मूवी देखते हुए कुछ अच्छा खाने को मन सभी का होता है। घर में तो वो चीज़ें आसानी से मिल सकती हैं, पर बात जब ट्रेन से यात्रा कर रहे समय की हो, तो लोगों को लगता है कि उनका मनपसंद खाना यहां कहां मिल पाएगा। परंतु टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज कुछ भी मुश्किल नहीं है। 

अब आप ट्रेन में सफ़र करते हुए भी अपनी पसंद का खाना मंगा सकते हैं। ज़ूप ऑनलाइन फ़ूड डिलिवरी इन ट्रेन पार्टनर के ज़रिए। बिल्कुल वैसे ही, जैसे आप घर पर फ़रमाइश करते हैं कुछ अच्छा खाने के लिए।

IRCTC के साथ पार्टनरशिप में ज़ूप का ऐप देश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ऑनलाइन फ़ूड (Online Food) की सर्विस देता है। जिससे खाना ऑर्डर करना बहुत ही सरल है। आप अपने फ़ोन के प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से ज़ूप एप डाउनलोड कर सकते हैं। या ज़ूप की वेबसाइट से भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

खाना ऑर्डर करने के तरीक़े को और सरल बनाने के लिए ज़ूप ने व्हाट्सऐप पर भी यह प्रोसेस उपलब्ध करा दिया है। आप बहुत ही आसान तरीक़े व्हाट्सऐप के ज़रिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं। 

ज़ूप कैसे करेगा आपकी मदद

वैसे तो आप ज़ूप की साइट पर जाकर अपने पसंद की चीज़ें, वो भी अपनी पसंद के होटल से ऑर्डर कर सकते हैं, पर साथ ही आपके पास ज़ूप के व्हाट्सएप नम्बर से खाना आर्डर करने का विकल्प भी है, जो खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे आसान तरीक़ा है।

ज़ूप के व्हाट्सएप नम्बर से ट्रेन में खाना आर्डर करने का विकल्प

आसान भाषा में करें संपर्क

ज़ूप चैटबॉक्स जीवा से आप हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं। यानी आप अपना ऑर्डर हिंदी भाषा में भी दे कर ज़ूप व्हाट्सएप नंबर से खाना मंगा सकते हैं।

इसका प्रोसेस किसी से बात करने जितना आसान है।

बहुत सारी सुविधाओं के साथ ज़ूप पर अब PNR स्टेटस, ट्रेन में फ़ूड ऑर्डर, लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं आपके लिए हिंदी में भी उपलब्ध हैं।

उम्मीद है, इन गेम्स के साथ से आपकी ट्रेन यात्रा मज़ेदार और जूप के स्वादिष्ट खाने के साथ स्वाद भरी होगी!

Download the Zoop App now from Google Play Store & Apple App Store

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.